आगरालीक्स ..( Loksabha Election 2024 Agra) आगरा में आज से एमजी रोड की तरफ जाने से बचें, नामांकन करने के लिए जुलूस के साथ प्रत्याशी पहुंचेंगे।
आगरा में सात मई को मतदान होना हैं, इसके लिए 12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में शुरू हो गई है, अभी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। सोमवार को भाजपा से आगरा सुरखित सीट से प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल नामांकन करेंगे, वाल्मीकी वाटिका सुभाष पार्क से वे जुलूस के रूप में नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट तक जाएंगे। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा विधायक रामेश्वर चौधरी भी नामांकन करेंगे उनके समर्थक जीआईसी मैदान में जुटेंगे इसके बाद नामांकन करने के लिए जाएंगे।
19 अप्रैल तक होने हैं नामांकन
17 को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होंगे,ऐसे में 16, 18 और 19 अप्रैल को नामांकन किए जाएंगे। सबसे ज्यादा नामांकन 16 अप्रैल को संभावित हैं, इसके बाद 18 अप्रैल को भी नामांकन करने वालों की संख्या अधिक रह सकती है।