आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के साथ 10500 हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर, यानी एक नया शहर बसेगा। इसे मास्टर प्लान 2031 में शामिल करते हुए डीपीआर तैयार कराई जाएगी। ( Residential centre near Yamuna Express way )
यमुना प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेस के पास आगरा में 10500 हेक्टेयर में बसाए जाने वाले न्यू आगरा अर्बन सेंटर के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सलाहकार कंपनी के लिए रिक्वेसट फार प्रपोजल निकाला गया है। इसके लिए 15 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। सलाहकार कंपनी नियुक्ति होने के बाद न्यू आगरा अर्बन सेंटर के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। ( New Agra Urban Centre DPR )
20 प्रतिशत हिस्सा होगा आवासीय
न्यू आगरा अर्बन सेंटर में 20 प्रतिशत हिस्सा आवासीय होगा, उद्योग के लिए 25 प्रतिशत , ट्रांसपोर्ट के लिए 13 प्रतिशत, व्यावासयिक चार प्रतिशत प्रतिशत, टूरिज्म के लिए सात प्रतिशत, मिक्स लैंड सात प्रतिशत होगी। न्यू आगरा अर्बन सेंटर के काम में अब तेजी आ जाएगी।