आगरालीक्स ….आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारी मंडी समिति और खेरागढ़ पहुंचने लगे हैं, इन दोनों जगहों से सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।
जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने लोकसभा क्षेत्र-18 आगरा एवं लोकसभा क्षेत्र- 19 फतेहपुर सीकरी में मतदान के लिए लगाए गए पीठासीन व अन्य मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने संबंधित रिपोर्टिंग स्थल पर सुबह आठ बजे तक अवश्य रिपोर्टिंग कर दें.
उन्होंने संबंधित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पोलिंग पार्टियों को चिन्हित करते हुए अनुपस्थित मतदान कार्मिकों की सूची दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,जिससे अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा सके।