
इंटरनेट फोटो
आगरा की युवती और युवक की प्रेम कहानी दो साल पहले फेसबुक चैटिंग से शुरू हुई। चैटिंग करते करते वे एक दूसरे के नजदीक आ गए और प्यार हो गया। दोनों डेट पर जाने लगे और एक दूसरे के साथ रहने की कस्में खा ली, उन्होंने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो पहले उन्होंने शादी कराने से इन्कार किया। मगर युवक और युवती के बीच के प्रेम और नजदीकी को देखने के बाद दोनों के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए। अप्रैल में दोनों की शादी हो गई। धूमधाम से हुई शादी के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ उसके घर पहुंच गई।
सास को जडा थप्पड, युवक ने लगाई पिटाई
ससुराल पहुंचने के बाद सब कुछ ठीक था। युवक दिल्ली में नौकरी करता है, उसे दिल्ली जाकर नौकरी ज्वाइन करनी थी। उसकी पत्नी भी उसके साथ दिल्ली जाना चाहती थी। यही बात तिल का ताड बनती चली गई, पहले तेज आवाज में बातें होने लगी, मामला इतना बढा की युवती ने अपनी सास के थप्पड जड दिया। इसके बाद तो युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई लगा दी। कॉलोनी के आस पास के लोग आ गए, वे कुछ समझ ही नहीं पाए, दो दिन पहले शादी हुई थी और वह भी लव मैरिज कुछ देर में ही ऐसा क्या हो गया।
थाने पर लगाए एक दूसरे पर आरोप
बुधवार को मामला थाने पर पहुंच गया, यहां युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए और साथ न ले जाने की बात कही, कुछ देर तक मामला चलता रहा, इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Leave a comment