
इंटरनेट फोटो
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात को दिल्ली गेट स्थित क्लीनिक पर ओपीडी खत्म होने के बाद स्टाफ रह गया था, उसमें से भी अधिकांश स्टाफ जा चुका था। एक महिला स्टापफ वहां था और क्लीनिक के बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड की डयूटी लगी हुई थी। रात 10 बजे एक गाडी रुकी, उसमें से महिला डॉक्टर बाहर निकली और क्लीनिक का गेट खोलते हुए अंदर चली गई। सिक्योरिटी गार्ड कुछ समझ पाते, तब तक चीख पुकार मचने लगा। क्लीनिक के अंदर महिला डॉक्टर अपने डॉक्टर पति और महिला स्टाफ की पिटाई कर रही थी, उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए बाहर तक ले आई। आस पास के लोग भी जुटने लगे।
बेसबॉल से क्लीनिक किया तहस नहस
महिला डॉक्टर गुस्से में थी, वे क्लीनिक से बाहर निकली और अपनी गाडी से बेसबॉल का डंडा ले आई। उन्होंने क्लीनिक में तोडफोड कर दी। महिला डॉक्टर इतने गुस्से में थी कि उन्हें रोकने की किसी ने कोशिश नहीं की। कुछ ही देर में क्लीनिक तहस नहस हो चुका था और डॉक्टर, महिला स्टाफ के साथ शर्मसार थे।
की है लव मैरिज, पहले भी हुई है पिटाई
डॉक्टर ने सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर से लव मैरिज की है, इसके बाद भी डॉक्टर पति को कई बार अन्य महिलाओं के साथ खुद उनकी डॉक्टर पत्नी पकड चुकी हैं। इसे लेकर डॉक्टरों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है, उनके इस चेहरे को शहर के अधिकांश डॉक्टर जानते हैं।
Leave a comment