आगरालीक्स…देश में 287 दिनों में सबसे कम कोरोना के केस आए हैं. जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट और आगरा के बारे में भी जानिए
देश में कोरोना संक्रमण में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है. हर रोज नये मामलों में कमी आ रही है. बीते 24 घंटे के अंदर 8865 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं जो कि बीते 287 दिनों में सबसे कम हैं. दूसरी लहर के बाद देश में कोरोना के ये सबसे कम केस हैं. बीते 24 घंटों में कोरोना से 197 मौतें हुई हैं तो वहीं 11971 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. बता दें कि देश में अभी एक लाख 30 हजार 793 कोरोना मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
आगरा टोटल कोरोना फ्री
वहीं बात अगर आगरा की करें तो आगरा पिछले 17 दिन से कोरोना फ्री हैं. आगरा में कोई भी मरीज नया न तो मिल रहा है और न ही किसी का इलाज चल रहा है. मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 5898 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें कोई भी पाजिटिव नहीं मिला.