लखनऊलीक्स…. कोचिंग सेंटर में टीचर के साथ छात्र छात्राएं हुक्का गुड़गुड़ाने के साथ शराब पीते थे, कोचिंग सेंटर से एक युवती लड़खड़ाती हुई निकली, पुलिस ने छापा मारा, सात अरेस्ट। कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती थी।

लखनऊ के भूतनाथ बाजार स्थित 1729 कोचिंग सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रोमित श्रीवास्तव सहित सात को अरेस्ट कर लिया। एसीपी विजयराज सिंह ने मीडिया को बताया कि रोमित श्रीवास्तव ने किराए पर मकान लिया था, दिन में कोचिंग और रात होते ही हुक्का बार चलता था।
कोचिंग से बेसुध युवती के निकलने पर मारा छापा
शनिवार रात को कोचिंग से एक युवती निकली, वह बेसुध थी और चलने में कदम लड़खड़ा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने युवती के घर वालों को बुलाया, उन्होंने बताया कि बेटी 1729 कोचिंग में पढ़ती है। इसके बाद पुलिस ने कोचिंग में छापा मारा।
शाम को शुरू हो जाता था हुक्का बार
पुलिस के छापे में टीचर और छात्र हुक्का गुड़गुड़ाते हुए मिले, उनके पास से शराब की बोतल भी मिली हैं। कोचिंग सेंटर से हुक्के के पाइप, तंबाकू और शराब की बोतलें मिली हैं।