लखनऊलीक्स…. भूकंप आने के बाद लखनऊ के हजरतगंज की पांच मंजिला अपार्टमेंट में आई दरार, शाम को पूरी बिल्डिंग गिर गई, आठ परिवारों के 35 लोग दबे, तीन की मौत, सात रेस्क्यू किए गए।
लखनऊ के हजरतगंज में अलाया अपार्टमेंट है, यह अपार्टमेंट 15 साल पुराना बताया जा रहा है। मंगलवार दोपहर में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिस समय भूकंप के झटके आए अलाया अपार्टमेंट में दरार पड़ गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
भर भरा कर गिरा पांच मंजिला अपार्टमेंट
मंगलवार शाम को पांच मंजिला अपार्टमेंट भर भरा कर गिर गया। अपार्टमेंट में आठ परिवार के 35 लोगों के दबे होने की आशंका है। सकरी गली होने के कारण देर से रेस्क्यू आपरेशन शुरू हो सका। रेस्क्यू आपरेशन के बाद सात लोगों को बाहर निकाला गया उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन की हादसे में मौत
मलबे से तीन शव निकाले जा चुके हैं, अभी रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्डिंग गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम के साथ नगर निगम सहित अन्य टीमों को राहत कार्य तेजी से करने और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं।