Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Luv Ranjan-Alisha wedding pics leaked on Social Media. See photos of Ranbir, Shraddha and Kartik Aryan….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Luv Ranjan-Alisha wedding pics leaked on Social Media. See photos of Ranbir, Shraddha and Kartik Aryan….#agranews

आगरालीक्स….आगरा में डायरेक्टर लव रंजन की शादी की फोटोज लीक. रणबीर, श्रद्धा, कार्तिक, जैकी, रकुल बने बाराती. व्हाइट आउटफिट में दिखे सभी…देखें फोटोज

प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर लव रंजन रविवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए. आगरा के होटल आबरॉय अमर विलास में हुई इस ग्रांड वैडिंग्स में बॉलीवुड के कई फेसम कलाकारों ने भाग लिया. इनमें मुख्य रूप से रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन, जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह, वरुण शर्मा, प्रीतम, अर्जुन कपूर शामिल रहे.

Image
जैकी भगनानी और रकुलप्रीत सिंह

शादी में बाराती बने सभी कलाकार
आगरा में हुई इस ग्रांड वैडिंग में दूल्हा बने लव रंजन के लिए बॉलीवुड के सभी कलाकार बाराती बने. सभी व्हाइट आउटफिट में नजर आए. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ जैकी भगनानी और उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह व्हाइट ड्रेस में कमाल लग रहे थे. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी यहां मौजूद रहे. दूल्हा और दुल्हन गोल्डन आउटफिट में थे.

Image
न्यू वेडिंग कपल…लव रंजन और अलीशा
Image
कार्तिक आर्यन
Image
श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर

सभी मुंबई के लिए रवाना
डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा की शादी का कार्यक्रम 18 फरवरी से शुरू हो गया. 19 फरवरी को लगभग सभी बॉलीवुड स्टार शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे. 20 फरवरी को धूमधाम के साथ शादी की गई. जैकी भगवानी और रकुल प्रीत सिंह तो रविवार को ही ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंच गए. आज डिजाइनर मनीष ​मल्होत्रा ने भी ताज का दीदार किया. हालांकि रणबीर कपूर, श्रद्धा, अर्जुन, प्रीतम और वरुण शर्मा ने ताज का दीदार नहीं किया और ये सभी लोग सोमवार को वापस मुंबई के लिए रवाना हो गए.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!