Tuesday , 27 October 2026
Home agraleaks Maha Utsav held in Shri Jagannath Temple (ISKCON Agra) on Ras Purnima.
agraleaksटॉप न्यूज़

Maha Utsav held in Shri Jagannath Temple (ISKCON Agra) on Ras Purnima.

491

आगरालीक्स…रास पूर्णिमा पर श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन आगरा)में हुआ महाउत्सव. देव दीपावली को भी काफी उत्साह से मनाया गया.

देव दीपावली के साथ साथ, महाप्रभु के राजाधिराज वेश दर्शन
श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन आगरा) में दो दिनों तक अपार उत्साह के साथ देव दीपावली मनाई गई। दूसरे दिन जहां भक्तों ने महाप्रभु के राजाधिराज वेश दर्शन किए तो वहीं रास पूर्णिमा महा-उत्सव ने भक्तों को आनंदित किया। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने बताया कि विशेष पूजा अर्चना की वजह से भोर होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। दिन भर भजन, कीर्तन, पूजा पाठ से भक्तजन आनंदित होते रहे और भगवान जी अपलक झलक पाने को आतुर रहे। शाम 06.30 से रात्रि 09.30 बजे तक महाप्रभु के राजाधिराज वेश दर्शन हुए। राजाधिराज के दर्शन करने आए सैकड़ों भक्तजनों ने पलक पाँवड़े बिछाकर राजाधिराज के दर्शन किए और खुद को धन्य समझा। पग-पग पर लोग भाव विह्ल होकर भगवान की सुंदर छवि को अपलक निहार रहे थे। दूसरी ओर सांय 06.00 बजे से ही रास पूर्णिमा महा उत्सव शुरू हो गया था जो रात्रि 09.00 बजे तक जारी रहा। शिक्षिका एवं नृत्य प्रशिक्षिका अर्चना कुकरेजा एवं श्रुति बंसल ने निर्देशन में लोग खुद को राधा कृष्ण की भक्ति में रंगकर डांडिया नृत्य आदि लीलाओं का आनंद ले रहे थे। आस्था के इस कुम्भ में लोग खुद को साक्षी बनाकर प्रभु की एक झलक पाने को लालायित थे। राधा माधव का श्रंगार करने के साथ ही विशेष पूजा अर्चना की जा रही थी और मंदिर को आलौकिक रूप से सजाया गया था। ऐसा माना जाता है कि रास पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण ने दिव्य प्रेम का महारास किया था। उन्होंने राधा रानी और गोपियों संग महाराज रचाया था। ऐसे में इस दिन को श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ रास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंदिर में विशेष साज सज्जा, मेहमानों और श्रद्धालुओं की आगवानी फूड फॉर लाइफ इस्कॉन आगरा कीं को ऑर्डिनेटर अशु मित्तल, राहुल बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, त्रिलोकचंद्र अग्रवाल, विकास बंसल, विमल नयन फतेपुरिया, सुब्रत मेहता, विपिन अग्रवाल, संजय कुकरेजा, राजीव मल्होत्रा, सूरज प्रभु, गोपाल प्रभु, ललित माधव प्रभु आदि ने की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Signs of deteriorating weather in Agra. Possibility of rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!