आगरालीक्स…महाकुंभ में आज भी रिकॉर्ड भीड़. उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी परिवार के साथ लगाई डुबकी. आशुतोष राणा भी पहुंचे
प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. रिकॉर्ड भीड़ यहां पहुंच रही है. मंगलवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी अपने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई. मुकेश अंबानी अपनी चार पीढ़ियों के साथ यहां पहुंचे जिसमें उनकी मां कोकिला बेन, बेटा—बहूत आकाश—श्लोका और राधिका व अनंत के साथ पोते पोती पृथ्वी और वेदा भी प्रयागराज पहुंचे. संगम में डुबकी लगाने के बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा अर्चना की. इनके साथ ही मंगलवार को अभिनेता आशुतोष राणा ने भी महाकुंभ पहुंचे.
अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ मेले में मंगलवार शाम छह बजे तक एक दिन में 1.23 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. इनमें 10 लाख कल्पवासी और 1.13 करोड़ श्रद्धालु शामिल रहे. 10 फरवरी तक कुल 44.74 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और इस हिसाब से अब तक 45 करोड़ के पार हो गया है.