Wednesday , 16 April 2025
Home आगरा Mahamana Malviya Mission honored with Mahamana award on 22nd December 2023 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Mahamana Malviya Mission honored with Mahamana award on 22nd December 2023 #agra

आगरालीक्स ….आगरा में पण्डित मदनमोहन मालवीय की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में साहित्य से लेकर चिकित्सा, पत्रकारिता के क्षेत्र की आठ विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।


महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला के अनुसार, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग द्वारा शुक्रवार को आगरा कालेज में प्रथम वार्षिकोत्स्व मनाया जा रहा है । महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों / कार्यों में उल्लेखनीय योगदान हेतु चयनित विभूतियों को “महामना रत्न” सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । यह सम्मान प्रतिवर्ष उस वर्ष में निर्धारित क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु चयन के आधार पर दिया जाएगा । महामना संगोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है । महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग के प्रथम वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति प्रो० (डॉ०) दुर्ग सिंह चौहान जी होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस महानिरीक्षक, आगरा जोन, आगरा, चर्चित गौड़ (आई.ए. एस.), उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा एवं शरद चन्द्र श्रीवास्तव (आई.आर.एस.), आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवा कर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क, आगरा डिवीजन, आगरा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे ।

वर्ष 2023 में “महामना रत्न” दिए जाने हेतु निम्नलिखित विभूतियों का चयन किया गया है :-
महामना साहित्य रत्न 2023
पद्मश्री डॉ० उषा यादव जी
महामना समाज सेवा रत्न 2023
पूरन डावर जी
महामना खेल रत्न 2023
राहुल पालीवाल
महामना पत्रकारिता रत्न 2023
अवधेश महेश्वरी
महामना चिकित्सा रत्न 2023
प्रशांत लवानियाँ
महामना कला रत्न 2023
उमाशंकर मिश्र
महामना युवा उद्यम रत्न 2023
सतीश देव त्यागी
महामना युवा साहित्य रत्न 2023
डॉ० कामना सिंह


ये कवि देंगे अपनी प्रस्तुति
डॉ० रुचि चतुर्वेदी, गीतकार
श्रीमती श्रुति सिन्हा, संचालन
श्री केशव शर्मा, गीतकार
श्री लटूरी लट्ठ, हास्य
श्री पंकज अभिराज, गीतकार
श्री अवनीश त्रिपाठी, हास्य
श्री पदम गौतम, ओज
श्री अभिषेक शर्मा, श्रृंगार
आगरा संभाग की इसी वर्ष स्थापना
भारतीय राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षधर, शिक्षा, साहित्य, स्वराज्य आन्दोलन, पत्रकारिता, विधि, राजनीति, आदि अनेक क्षेत्रों के देदीप्यमान नक्षत्र; सनातनधर्म, दर्शन, संस्कृति तथा भारतीय सभ्यता के मूर्त्तिमान प्रतीक, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के यशस्वी संस्थापक, प्रातःस्मरणीय भारत-रत्न महामना पण्डित मदनमोहन मालवीय जी (1861-1946) का आधुनिक भारत के निर्माताओं में अग्रणी स्थान है। महामना मालवीयजी भारतीय संस्कृति तथा उसकी चेतना की आत्मा हैं। वह प्राचीन और अर्वाचीन भारत के अपूर्व संगम हैं। उन्हीं के नाम पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा महामना मालवीय मिशन की स्थापना 1978 में नई दिल्ली में की गईं । भारतवर्ष में इसकी 30 शाखाएं है। महामना मालवीय मिशन की केंद्रीय समिति की संस्तुति के उपरांत वर्ष 2023 में महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग का गठन हुआ ।

Related Articles

बिगलीक्स

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9

Earthquake hits Afghanistan, Magnitude 5.9 नईदिल्लीलीक्स … अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का...

बिगलीक्स

Agra News : TCS Manager case, Mother in law & sister in law bail plea cancel#Agra

आगरालीक्स Agra News:…आगरा के टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड के मामले...

बिगलीक्स

Agra News : UP Board 10th & 12th Result in last week of April#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट...

बिगलीक्स

Agra News : Temperature above 40 degree dangerous in pregnancy#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है, गर्मियों...

error: Content is protected !!