यूपीलीक्स…श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ी. मेदांता में कराया गया भर्ती
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण आज दोरहर करीब एक बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उनका इलाज शुरू होगा.

कोरोना संक्रमित हुए थे महंत
बता दें कि महंत नृत्यगोपाल दास जी अगस्त 2020 में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा गए थे और वहीं से कोरोना संक्रमित हो गए थे. तभी से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हें.