आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे मंदिरों के पट. कांवड़ियों की लगेगी सुबह से शिव मंदिरों में भीड़..
महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को है. ऐसे में शिव भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन जल्द से जल्द हो जाएं इसके लिए शहर के सभी शिव मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई है. शिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह चार बजे से कांवड़ियों के लिए मंदिर के पट खोल दिये जायेंगे. मंगला आरती सुबह 4:30 पर की जाएगी. मंगलवार रात दस बजे के बाद चार पहर की आरती होगी और उसके पश्चात सुबह 10 बजे मंदिर में होली खेली जाएगी.

मंदिरों के बाहर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
शहर के छह शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों को आसानी से दर्शन हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है. सिकंदराा स्थित कैलाश मंदिर, बल्केश्वर स्थित शिव मंदिर, श्रीमनकामेश्वर मंदिर, रावली महादेव, राजेश्वर महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. इसके अलावा बटेश्वर महादेव मंदिर पर भी भक्तों की सुविधा का ध्यान रखा गया है. यहां भी महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी.