आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार सवार मां बेटी सहित तीन की मौत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह मैनपुरी के करहल में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, इसके बाद कार पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकला। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
हादसे में तीन की मौत
हादसे में मुरली नगर महाराजगंज, मधुबनी विहार निवासी राजीव की पत्नी और बेटी की मौत हो गई, जबकि राजीव और उनका बेटा घायल है। इसके साथ ही ड्राइवर वीरेंद्र निवासी महाराजगंज की भी मौत हो गई।