आगरालीक्स…93वें आस्कर अवार्ड के लिए भारत की 27 फिल्मों में से मलयालम फिल्म जलीकट्टू को मिली आधिकारिक एंट्री.
विश्व के सबसे बडे फिल्म पुरस्कार आस्कर के लिए इस साल भारत की तरफ से मलयालम फिल्म जलीकट्टू को आधिकारिक तौर पर एंट्री मिल गई है. लिजो जोस पेलिसेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ड्रामा थ्रिलर है. आस्कर की रेस में भारत की और भी कई फिल्में, शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई जैसी हिन्दी फिल्में भी शामिल थीं. इसके अलावा मराठी फिल्म बिटरस्वीट और डिसाइपल समेत 27 भारतीय फिल्में शामिल हैं.