आगरालीक्स… आगरा में एक युवक लॉक डाउन में हिमाचल प्रदेश में फंस गया, अब युवक लौटा तो पता चला कि पत्नी प्रेमी संग घर का सामान लेकर चली गई है।
आगरा के सदर थाना क्षेत्र निवासी युवक दिल्ली में एक ट्रैवल एजेंसी में चालक है। उसकी पत्नी आगरा में अकेली रह रही थी, लॉक डाउन से पहल पत्नी अपने मायके चली गई और युवक को ट्रेवल एजेंसी ने बस लेकर हिमाचल प्रदेश भेज दिया। दो दिन बाद मही लॉक डाउन लागू होने से वह हिमाचल प्रदेश में फंस गया।
घर लौटा तो लगा था ताला
एक सप्ताह पहले वह युवक घर लौटा तो ताला लगा मिला। वह अपनी ससुराल गया, उसे बताया कि उसकी पत्नी पत्नी 10 दिन पहले ही घर जाने की कहकर चली आयी थी।इसके बाद पति ने घर लौटकर ताला तोड़ा।उसे अलमारी में रखे 75 हजार रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब था।उसने आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उसका प्रेमी भी तभी से गायब है। पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस में तहरीर दी है।पति ने पुलिस को बताया कि युवक दो साल से उसकी पत्नी के पीछे पड़ा था।तंत्र-मंत्र से उसे अपने वश में कर लिया था। पुलिस जांच में जुटी है।