आगरालीक्स… आगरा में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को वाहन ने चपेट में ले लिया, हादसे में युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
आगरा में गुरुवार सुबह ग्वालियर हाईवे पर इरादत नगर के रहने वाले केशव चाहर दौड लगा रहे थे, वे सेना में भर्ती की तैयारी के लिए हर रोज सुबह दौड लगाते थे, पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर वाहन ने केशव को चपेट में ले लिया, हादसे में केशव की मौत हो गई।
हाईवे पर लगाया जाम
हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीण आ गए, उन्होंने ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया, जमकर हंगामा किया। ग्रामीण म्रतक के परिजनो को आर्थिक मदद देने की मांग कर रहे हैं।