आगरालीक्स.. आगरा में युवक मोबाइल की स्क्रीन देखते देखते गिर गया, दोस्त उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तब तक मौत हो चुकी थी।
आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 निवासी 27 वर्षीय बचन सिंह उर्फ बंटी ( 28 ) सोमवार को पीर कल्याणी निवासी दोस्त से मिलने गया था, वह उसके शोरूम पर बैठकर मोबाइल पर कुछ कर रहा था, अचानक से तबीयत बिगडी, उसका साथी चाय लेने के लिए चला गया। बंटी वहीं गिर गया, उसके एक साथ में मोबाइल लगा हुआ था। वे उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, डॉक्टर ने एसएन रेपफर कर दिया, वहां डॉक्टरों ने बंटी को म्रत घोषित कर दिया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गए।
हार्ट अटैक से मौत
एसएन के डॉक्टरो ने बंटी के दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई। इधर, बंटी की मौत की खबर परिजनो को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। उसके पिता नरेद्र सिंह और मां परमजीत एसएन पहुंच गई। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था।
इकलौता बेटा था होनी थी शादी
करीबी लोगो ने बताया बटी के रिश्ते की कई जगह बात चल रही थी। माता-पिता कई जगह उसके लिए लड़की देखकर आए थे। अगले कुछ महीनो मे उसकी शादी पक्की करने की तैयारी थी। इकलौती संतान था, एसएन मे बेटे की लाश पर बिलखते दंपती को देख वहां मौजूद लोगो की आंखे भी नम हो गई।