
कान्सेप्ट फोटो
आवास विकास कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती एक हॉस्पिटल में नर्स है। उसके पति की तीन साल पहले रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसी बीच दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम बदलकर युवती को जाल मे फंसा लिया। उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ आवास विकास कॉलोनी में दो साल से रह रहा था।
पहली पत्नी की नौकरी लगने पर खुला मामला
पिछले दिनों युवक की पहली पत्नी की सरकारी शिक्षक की नौकरी लग गई। इसके बाद युवक ने नर्स से दूरी बनानी शुरू कर दी। उसने अपनी पहली पत्नी को भी नर्स के साथ रहने की जानकारी दे दी। गुरुवार को युवक की पहली पत्नी आवास विकास कॉलोनी स्थित नर्स के घर पहुंच गई, उसने नर्स को युवक की करतूत बता दी, इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। युवक को थाना सिकंदरा पुलिस ने पकड लिया, इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन पहुंच गए।
बेहोश हुई पत्नी
थाना सिकंदरा में युवक की पहली पत्नी अपने पति की करतूत देखकर बेहोश हो गई, एक युवक ने दो महिलाओं का घर उजाड दिया। वह दहाडे मार मार कर थाने में रोती रही।
Leave a comment