आगरालीक्स.. आगरा में दूध कारोबारी और उसके बेटे ने की सुसाइड, पिता के सुसाइड करने के बाद 12 साल का बेटा भी उसी फंदे पर लटका।
आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव नगरिया में दिनेश (42) दूध कारोबारी हैं। बुधवार सुबह परिजन बाड़े पर थे। दूध कारोबारी दिनेश घर पर अकेले रह गए, मफलर का फंदा बनाकर आंगन में फंदे पर लटक गया। परिजन दिनेश को आगरा ले आए, यहां म्रत घोषित कर दिया।
उसी फंदे पर लटका बेटा
पिता की मौत की जानकारी होने पर दिनेश का 12 साल का बेटा अनुज घर पर पहुंचा और उसी फंदे पर लटक गया। परिजनों की कुछ देर बाद नजर पडी, उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।