आगरालीक्स.. आगरा का मौसम अजब गजब है,धूप में गर्मी और बादल छाने से बारिश का सा मौसम, सर्दी में 29 डिग्री से पहुंचेगा पारा।
आगरा में बुधवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, बारिश का मौसम हो रहा है। घने बादल छाए रहने से मौसम अजब गजब हो गया है हालांकि सर्दी कम है। कुछ देर में धूप निकल सकती है।
सुबह कोहरा, दिन में धूप
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह कोहरा छाएगा, बादल छा सकते हैं और दोपहर में धूप निकलेगी।
तापमान पहुंचेगा 29 डिग्री
सर्दी में बादल छाने के बाद भी तापमान बढ रहा है, 10 जनवरी तक तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
06-Jan 13.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
07-Jan 11.0 28.0 Very Dense Fog
08-Jan 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
09-Jan 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
10-Jan 11.0 29.0 Fog or Mist
11-Jan 11.0 28.0 Fog or Mist