आगरालीक्स.(.Agra News 13th July) आगरा में रात को सडक से कार हटाने को लेकर हुए विवाद में जीजा साले ने चीता मोबाइल के सिपाहियों से मारपीट कर दी, दोनों अरेस्ट।
आगरा के थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि सोमवार रात को बल्केश्वर में शांति चौक के पास जाम लगा हुआ था। चीता मोबाइल पर सिपाही अंकित और धीरज गौतम शांति चौक की तरफ गए। वहां सडक के बीच में कार खडी हुई थी, चीता मोबाइल के सिपाहियों ने कार को हटाने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद हो गया।
सिपाही के थप्पड मारने का आरोप
सिपाही अंकित का आरोप है कि सडक से कार हटाने के लिए कहा तो कार सवार नदी वाली गली, सादाबाद हाथरस निवासी अंकित गोयल और उसका साला टेढी बगिया निवासी ब्रजेश अग्रवाल गाली गलौज करने लगे। कार से उतरे और सिपाही अंकित को थप्पड मार दिया, आरोप है कि अंकित की वर्दी फाड दी। चीता मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दी, इससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गया और दोनों को अरेस्ट कर लिया। सिपाही अंकित की तहरीर पर अंकित गोयल और ब्रजेश अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गालीगलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।