आगरालीक्स.. आगरा में युवती ने रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए कहा, पति को घर पहुंचने में दे हो गई, पत्नी और उसके बाद पति ने भी सुसाइड कर ली।
आगरा के अवधपुरी निवासी अनिल अपनी पत्नी प्रियंका और तीन बच्चों के साथ रहे रहे हैं, अनिल की ससुराल गांख खडेरा फतेहपुर सीकरी है। अनिल सॉल फैक्र्टी में काम करता है, गुरुवार को प्रियंका ने रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए कहा, अनिल सुबह ही घर से चला गया, प्रियंका उसके आने का इंतजार करती रही। अनिल दोपहर बाद घर पर लौटा, इससे पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया।
पत्नी ने फांसी लगाई, पति ने तिजाब पी लिया
पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद प्रियंका कमरे में बंद हो गई और फांसी लगा ली। इसे देख अनिल ने तेजाब पी लिया, इससे पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बच्चों का रोक रोकर बुरा हाल है।