आगरालीक्स ….आगरा में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की गला घोंटकर हत्या कर दी, उनके मासूस बेटा और बेटी अपनी दादी मां को बचाने के लिए चीखते रहे। पति पत्नी ने हत्याकांड को हादसा दर्शाने की साजिश रची लेकिन उनकी बहन ने भाई और भाभी की साजिश को पकड लिया। ससुराल से आई बहन ने भाई और भाभी को बेनकाब कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
राम नगर लोहामंडी में 55 वर्षीय रामवती अपने बेटे दिनेश पत्नी बबीता और पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे के साथ रह रहे थे। पिछले साल रामवती ने बेटी नीतू की बेबर, मैनपुरी निवासी श्याम सिंह से शादी की थी। श्याम सिंह का एक्सीडेंट हो गया था, इसे लेकर गुरुवार को रामवती अपनी बेटी नीतू से फोन पर बात कर रही थी। मां-बेटी की बातचीत बहू बबिता ने सुन ली थी। इंस्पेक्टर लोहामंडी के अनुसार नीतू ने यह जानकारी रात को अपने पति को दी। दिनेश को लगने लगा था कि मां का झुकाव बहन की तरफ ज्यादा है। वह बेटी के ऊपर ही अपने पूरे पैसे खर्च करती है। जीजा का एक्सीडेंट हो गया है। इस जानकारी से दिनेश तनाव में आ गया। उसे लगा कि मां अब जीजा के इलाज के लिए पैसा देगी। मां प्लाट भी बेच सकती है। उससे बोल भी रही थी कि प्लाट का क्या करेगी।
दादी को बचाने के लिए चीखते रहे मासूम
रात को सोते समय दिनेश ने पहले तकिए से मां का मुंह दबाया। वह छटपटाई तो बहू ने पैर पकड़ लिए। बेटे ने उसका गला घोंट दिया। इसे देख उनके मासूम चीखते चिल्लाते रहे। उन्हें कमरे में बंद कर दिया।
मां की मौत पर रोने का ड्रामा
नीतू ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में उनकी ताई रहती हैं। वह सुबह साढ़े चार बजे उनके घर पानी भरने आई थीं। मां का शव बाथरूम के पास फर्श पर रखा हुआ था। भाई और भाभी गुमसुम थे। कहने लगे कि मां की मौत हो गई। पता नहीं क्या हो गया। ताई ने उसे फोन किया। वह पति के साथ तत्काल मायके आ गई। इसी दौरान किसी पड़ोसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के गले पर निशान देखकर समझ गई कि मामला साधारण मौत का नहीं है। बहू और बेटे से पूछताछ हुई तो उन्होंने सच्चाई बता दी।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment