आगरालीक्स ….आगरा में पति पत्नी के बीच रार की अजब गजब कहानी, दुल्हन के पिता ने दहेज में कार दी, लेकिन युवक पत्नी को लेने बाइक से पहुंच गया, मामला पुलिस तक पहुंचा, युवक क्यों नहीं लेकर गया कार, सुनिए तर्क। #familycounsellingagra# #agranews# #agralocalnews#
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी की सात महीने पहले शादी हुई, शादी में दुल्हन के पिता ने कार दी। शादी कुछ दिन बाद नविवाहिता अपने मायके आ गई। पत्नी को मायके से लेने के लिए पति पहुंचा, पत्नी ने जाने से इन्कार कर दिया, मामला पुलिस तक पहुंच गया, पुलिस ने परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया।
बाइक से क्यों आए, कार दी थी दहेज में
परिवार परामर्श केेंद्र में काउंसलिंग की गई, काउंसलिंग में पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाए कि वह उत्पीड़न करता है जब पूछा किस तरह का उत्पीड़न तो कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया। बात आगे बढ़ी तो पत्नी बोलने लगी है पिता ने दहेज में कार दी थी, सभी को यही उम्मीद थी कि लेने के लिए कार से आएंगे लेकिन बाइक से आ गए। इसलिए साथ जाने से इन्कार कर दिया।
पति ने कहा कि चलाना नहीं आता, कार कैसे लेकर आता
काउंसलर ने युवक से पूछा कि कार घर पर थी तो बाइक से क्यों आए, उसने जवाब दिया कि कार चलाना नहीं आता है। उससे कहा कि कार चलाना सीख ले, युवक ने भरोसा दिलाया कि दो महीने में कार चलाना सीख लेगा। इसके बाद युवती अपने पति के साथ चली गई।