Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Man set fire in Car in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Man set fire in Car in Agra

113

आगरालीक्स ..आगरा की पॉश कॉलोनी में आधी रात को कार से आग की लपटें उठने लगी, कार जलकर स्वाह हो गई, सीसीटीवी में एक युवक कार में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।

आगरा में मारुति एन्क्लेव फेज-2 में सिपाही अतुल चौहान रहते हैं वे पुलिस लाइन लाइन एटा में तैनात हैं। वे अपनी कार घर के बाहर खडी कर देते हैं, 31 मई की आधी रात को कार से आग की लपटें उठने लगी, सुबह लोग टहलने गए, उन्होंने कार से आग की लपटें उठते हुए देखा। उन्होंने सिपाही अतुल चौहान के घर कार में आग लगने की जानकारी दी लेकिन तब तक कार जलकर स्वाह हो चुकी थी। सीसीटीवी से पकडा गया युवक
जगदीश पुरा पुलिस ने आस पास के घरों के सीसीटीवी खंगाले, एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में एक युवक कार में आग लगाते हुए दिखाई दिया।
युवक की पहचान चतरू निवासी बसंत एन्क्लेव, मारुति एस्टेट के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को आरोपी चतरू को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कहा कि अतुल चौहान आए दिन उससे गाली गलौज करते थे। इससे वह उनसे खुन्नस मानने लगा। शुक्रवार रात आग में आग लगा दी।
शराबियों का विरोध करने पर लगाई आग
सिपाही अतुल चौहान ने बताया कि कालोनी में उनके घर के पास कई दुकान बनी हुई हैं। इन दुकानों के बाहर युवक खड़े रहते हैं। वह शराब पीते हैं। वह युवकों को भगा देते हैं। इससे ही युवक उनसे रंजिश मानने लगे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

बिगलीक्स

Agra Live News: Bride refuse to marry after ruckus during Dawat

आगरालीक्स…Agra Live News: आगरा में शादी में खाने को लेकर विवाद के...

बिगलीक्स

Agra Live News: STF start investigation in Transporter Asgar Ali death case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ट्रांसपोर्टर की मौत के मामला एसटीएफ को सौंपा...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Firozabad Live News: 12 year old drown in Swimming Pool, died

फिरोजाबादलीक्स… वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत,...

error: Content is protected !!