Thursday , 13 March 2025
Home हेल्थ Man swallows false teeth while taking medicine in Agra
हेल्थ

Man swallows false teeth while taking medicine in Agra

आगरालीक्स… आगरा में एक व्यक्ति अपनी दवा के साथ नकली दांत भी गटक गए, दांत गले से नीचे पहुंचते ही असहज होने लगे, छह दिन तक दांत फंसे रहे। इसके बाद एडवांस गेस्ट्रोकेयर में गेस्ट्रोएंट्रोलॉ​जिस्ट डॉ प्रतुल सक्सेना ने एंडोस्कॉपी से उनके गले में फंसे दांत को बाहर निकाला।
आगरा के कमला नगर निवासी 52 साल के व्यक्ति अपनी दवाएं खा रहे थे, इसी दौरान वे अपने नकली दांतों को भी निगल गए, उसमें तीन दांत के साथ नकली जबडे का हिस्सा भी था। इसके बाद वे पानी पीने लगे तो परेशानी हुई, कुछ देर बाद पता चला कि वे नकली दांत भी निगल गए हैं।
छह दिन तक किया देसी इलाज
दांत निगले की जानकारी होने के बाद रिश्तेदार और परिचितों ने उनका देसी इलाज शुरू कर दिया। किसी ने केला खाने के लिए ​कहा तो कोई शहद लेकर आ गया। मगर, उनके गले से नकली दांत नहीं निकल सके।
एंडोस्कॉपी से निकाले दांत
परिजन उन्हें लेकर एडवांस गेस्ट्रो केयर, शांति मधुवन प्लाजा पहुंचे। यहां गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ प्रतुल सक्सेना ने एंडोस्कॉपी से उनके नकली दांत को बाहर निकाला।
अक्सर गटक जाते हैं नकली दांत

tooth

नकली दांत को निगल लेने की समस्या तेजी से बढी है, आए दिन इस तरह के केस आते हैं। इसमें लोग खाना खाते समय या पानी पीते समय अपने नकली दांत भी निगल जाते हैं।

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Mega camp organized for TB and HIV testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में टीबी और एचआईवी की जांच के लिए लगा मेगा कैम्प....

हेल्थ

Agra News: 130 girls were given anti-cervical cancer vaccine at Ujala Cygnus Rainbow Hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में 130 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसररोधी...

हेल्थ

Agra News : Women day celebrate in SNMC, Agra#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में विकसित भारत...

हेल्थ

Agra News: Discussion on ‘Origin of Women’s Rights’ held in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ‘महिलाओं के अधिकारों की उत्पत्ति’ पर की गई चर्चा. रोटरी...

error: Content is protected !!