Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Mannapuram, Agra Gold loot case update: 2 accused injured in police encounter dead#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Mannapuram, Agra Gold loot case update: 2 accused injured in police encounter dead#agranews

259

आगरालीक्स…(दो मिनट में 7 घंटे का घटनाक्रम) आगरा में दिनदहाड़े 8.5 करोड़ की लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, एसएन में दोनों बदमाशों की हुई मौत

कमला नगर में दिनदहाड़े घटना
आगरा के कमला नगर क्षेत्र में गोल्ड लोन कंपनी मणिप्पुरम में दिनदहाड़े 17 किलो सोना और 5 लाख कैश लूट की घटना करने वाले दो बदमाशों की अस्पताल में मौत हो गई है. दोनों बदमाश घटना के दो घंटे बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे. इधर दोनों बदमाशों की मौत के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी एसएन पहुंच गए हैं. पुलिस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की भी तलाश में दबिश दे रही है.

दोपहर एक बजे हुई लूट
आगरा में शनिवार दोपहर एक बजे कमला नगर स्थित गोल्ड लोन कंपनी मणिप्पुरम में दिनदहाड़े बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख कैश लूट ले गए. बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया, एक बदमाश कर्मचारियों पर तमंचा तान कर खडा हो गया. तीन बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी , लॉकर में रखे 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये कैश लूट लिए. सोना और कैश लूटने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक मणिप्पुरम के कार्यालय में लूटपाट की, सोना और कैश लूटने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर दिया और बाहर से शटर को नीचे गिरा दिया. इसके बाद बदमाश फरार हो गए.

दोपहर 3 बजे हुई मुठभेड़
इधर बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने आस पास के लोगों की मदद से शटर को खुलावाया और बाहर निकले. दिनदहाड़े करोड़ों की लूट के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आसपास बदमाशों की तलाश में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर में मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ना चाहा लेकिन फायरिंग होने पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किए. इस पर पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैरों में लगी जिससे दोनों घायल हो गए. पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को दबोच लिया लेकिन इनके दोनेां साथी मौके से भाग निकले.

पांच घंटे बाद दोनों बदमाशों मौत
इधर पुलिस ने गोली लगने से घायल दोनेां बदमाशों को एसएन की इमरजेंसी में भर्ती कराया. यहां करीब 5 घंटे उपचार के बाद दोनों बदमाशों ने शाम करब 8.30 बजे दम तोड़ दिया. दोनों बदमाशों की मौत के बाद पुलिस के आला अधिकारी एसएन पहुंच गए हैं. दोनों मृतक बदमाशों के नाम मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार बताए गए हैं. मनीष निवासी जैननगर थाना उत्तर फीरोजाबाद व निर्दोष कनहरा कबरई थाना मटसेना फिरोजाबाद का रहने वाला था. पुलिस ने इनके कब्जे से लूट का करीब आधा माल, 02 तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ के दौरान फरार दो अन्य बदमाशों के नाम नरेन्द्र उर्फ लाल व अंशु बताए गए हैं. पुलिस इनकी तलाश कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!