आगरालीक्स…(14 November 2021 Agra News) आगरा में मैराथन मार्च निकला. पांच किलोमीटर तक लोगों के साथ दौड़े हॉस्पिटल स्टाफ और कई संस्थाओं के लोग
मधुमेह के खिलाफ मैराथन
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की ओर से विश्व मधुमेह दिवस पर मैराथन का आयोजन किया गया। लगभग पांच किलोमीटर के मैराथन मार्च के जरिए मधुमेह के खिलाफ मजबूत सन्देश दिया गया। सुबह सात बजे रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, रोटरी क्लब ग्रेस, स्मृति, रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम आदि संस्थाओं की अगुवाई में काफी संख्या में लोग प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर पर एकत्रित हुए। यहां फ्लैग मार्च के बाद कई संस्थाओं के लोग, हॉस्पिटल स्टाफ और आम लोग दौड़ पड़े। भावना एस्टेट रोड होती हुई यह मार्च होली पब्लिक स्कूल से मोड़ लेकर आगे के रास्ते होती हुई। वापस भावना एस्टेट रोड आई और प्राथमिक विद्यालय बाबरपुर पहुंची। सभी धावकों ने विश्व मधुमेह दिवस का संदेश लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए थे। सभी रास्ते में मिलने वाले मॉर्निंग वाकर्स को डायबिटीज अवेयरनेस का सन्देश देते हुए आगे बढ़े। मैराथन मार्च के विजेताओं में दीपक दिवाकर को प्रथन, प्रेम दिवाकर को द्वितीय और रोहित को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सुगड़ सिंह, अजय, ब्रजमोहन, गब्बर, आकाश, सत्यवीर, कोमल, गौरव, मनीष, योगेश आदि धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी व्यवस्थाएं केशवेन्द्र सिसौदिया और दिलीप यादव ने संभालीं।
जागरू किया
धावकों को पुरस्कृत करने के बाद अस्पताल के बिजनेस हैड प्रदीप कंडारी ने कहा कि डायबिटीज एक जटिल बीमारी है, लेकिन थोड़े से अनुशासन के साथ यह संभव है कि आप अपने मधुमेह को सफलतापूर्वक प्रबंधित कर सकते हैं और इस तरह हृदय की जटिलता होने के जोखिम को कम भी कर सकते हैं। क्रिटिकल केयर के डॉ गंगवीर आर्या ने कहा कि नियमित व्यायाम, अच्छे खानपान, योग, अच्छी नींद आदि छोटे छोटे प्रयासों से आप डायबिटीज से बचे रह सकते हैं। हम में से ज्यादातर लोग ये सब रोग लग जाने के बाद शुरू करते हैं लेकिन आपको संतुलित जीवन का नियम स्वस्थ रहते हुए ही अपनाना है ताकि रोग को होने से रोक सकें।