आगरालीक्स.. (Agra News 12th June)आगरा में आज से साप्ताहिक बंदी शुरू हो गई है, आज और कल बाजार बंद रहेंगे। पढे किसे दी गई छूट।
आगरा में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है, बाजार बंद रहेंगे। बाजरों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, निर्माण कार्य चलते रहेंगे। फैक्ट्री खुलेंंगी, इसके साथ ही हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति है।
शराब, बेकरी, दूध की दुकानें खुली रहेंगी
साप्ताहिक बंदी में बेकरी, दूध, फल और सब्जी की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। ये खुली रहेंगी, इन्हें बंद नहीं किया गया है। इसके साथ ही शराब की दुकानें खुली रहेंगी, शराब की दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 से शाम सात बजे तक है।
ई कामर्स और होम डिलीवरी को अनुमति
साप्ताहिक बंदी में होम डिलीवरी जारी रहेगी, ई कामर्स से जुडे काम चलते रहेंगे। आनलाइन आर्डर देकर सामान मंगा सकते हैं, इस पर रोक नहीं है।
सोमवार से खुलेंगे बाजार
आगरा में आज और कल बाजार बंद रहेंगे। दो दिन की साप्ताहिक बंदी सोमवार सुबह सात बजे समाप्त हो जाएगी। सोमवार सुबह सात से रात सात बजे तक बाजार खुलेंगे। इसके साथ ही सोमवार से शुक्रवार रात रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। रात सात बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगी।