आगरालीक्स… आगरा रीजन के बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर के जम्मू में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद होने के बाद पार्थिक शरीर घर पहुंचा , शहीद की मां ने मांग की है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आने और उनकी मांगे माने जाने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंगलवार रात को जम्मू के सांबा सेक्टर में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए थे। इसमें एटा जैथरा के गांव सदियापुर निवासी बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर रजनीश यादव भी शहीद हुए हैं। गुरुवार सुबह शहीद बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर रजनीश यादव का पार्थिक शरीर उनके गांव पहुंचा। पार्थिक शरीर को दर्शन के लिए भीड उमड पडी, परिवार में कोहराम मच गया।
बहन ने कहा 50 सिर लाओ, मां ने रखी सीएम को बुलाने की मांग
शहीद रजनीश यादव की मां उर्मिला देवी ने मांग की हे कि मुख्यमंत्री के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार उनके परिवार की जिम्मेदारी ले, पेट्रोल पंप आवंटित किया जाए। शहीद की पत्नी और भाई को नौकरी मिले। वहीं, शहीद की बहन सपना का कहना है कि मेरे भाई और देश का बदला लेने के लिए एक के बदले 50 सिर लेकर आओ।
पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
शहीद रजनीश यादव की पत्नी और तीन साल के बेटे का रो रोक बुरा हाल है, पूरा गांव सदमे में है।
नम आंखों से विदाई
शहीद की अत्येष्टि में शामिल होने के लिए राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों, राजनेताओं से मृतक शहीद के परिजनों ने पत्नी को नौकरी, पेट्रोल पंप और शहीद स्थल तक सड़क निर्माण की मांग रखी गई है। परिजनों की मांग पूरी कराए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शासन को अवगत कराकर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है।