मथुरालीक्स …आपने पुष्पा मूवी देखी होगी, नहीं देखी है तो उसके बारे में सुना होगा। पुष्पा मूवी की तर्ज पर होंडा सिटी से लेकर जा रहे एक करोड़ की चंदन सहित सात अरेस्ट।

मथुरा के एसएसपी शैलेष पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली से लाल चंदन की तस्करी कर यहां लाई जा रही है। इसकी सप्लाई राधा गुलमाेहर रेजीडेंसी के आसपास की जानी है। थाना हाईवे पुलिस ने एसटीएफ और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर तस्करों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। पुलिस ने इनोवा और होंडा सिटी कार को चेकिंग को रोक लिया।
इनोवा और कार से मिली एक करोड़ की चंदन
पुलिस ने इनोवा और होंडा सिटी कार की चेकिंग की, कार से 563.1 किलोग्राम लाल चंदन की लकड़ी मिली, इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पूछताछ सामने आया है कि पुष्पा मूवी देखकर उन्होंने चंदन की तस्करी की योजना बनाई। आंध्र प्रदेश से लालचंदन की लकडी अवैध तरीके से मंगवाकर ऊंचे दामो में यहां के धार्मिक स्थलों और आसपास के जिलों सप्लाई करते हैं।
इन्हें किया अरेस्ट
पुलिस ने दीपक उर्फ दलवीर कुशवाह निवासी गांव कौछोड मऊ आखेडा थाना क्वार्सी अलीगढ़, अजीत कुमार यादव निवासी महाविद्या कालोनी थाना गोविंदनगर, सुमित उर्फ राम निवासी कीकी नगला थाना जैंत, चंद्रप्रताप उर्फ बब्बू निवासी कसूनी थाना पहासू बुलंदशहर, सुमित दास उर्फ संजू निवासी छोटे कपसी पीसी-7 काकेर छत्तीसगढ़, जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव निवासी 60बी द्वारिका पुरी थाना कोतवाली मथुरा और रंजीत निवासी खानखेडा थाना बयाना भरतपुर को अरेस्ट किया है। कान्हा शर्मा निवासी डीगगेट मंडी रामदास थाना गोविदनगर, स्वर्ण सिंह (पता नामालूम), दिल्ली निवासी राणा और भरतपुर के बयाना निवासी सतीश शर्मा अभी फरार हैं।