मथुरालीक्स..उफ! बीमारी से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली. लंबे समय से था बीमार जिसके कारण था तनाव
आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर आई है. राया क्षेत्र के गांव खरवा में रहने वाले एक युवक ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली. युवक लंबे समय से बीमारी से परेशान था जिसके कारण वह तनाव में रहता था. बुधवार रात को वह छत पर पहुंचा और तमंचे से सीने में गोली मार ली. परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.मृतक युवक का नाम 32 वर्षीय प्रवीण था. वह लंबे समय से बीमार चल रहा था. उसके एक हाथ का कई बार आपरेशन हुआ था लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रहा था. उसका एक पैर भी जला हुआ था. बीमारी और ठीक न हो पाने के कारण वह तनाव में था. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है.