मथुरालीक्स …Mathura News: बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, एक किलोमीटर का क्षेत्र खाली कराया, बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, आक्सीजन देनी पड़ी। ( Mathura News: Ammonia gas leakage from Ice Factory, Old woman rescued#Agra )
मथुरा के महोरी रोड वेस्ट प्रताप नगर में कान्हा आइस फैक्ट्री है, फैक्ट्री के आस पास बड़ी संख्या में मकान हैं। रविवार सुबह आइस फैक्ट्री से अमोरिया गैस का रिसाव होने लगा, कुछ ही देर में सांस लेने में परेशानी होने लगी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक किलोमीटर के क्षेत्र में यातायात रोक दिया।
बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी
फैक्ट्री के बगल के मकान में रह रहे परिवार के कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, बुजुर्ग महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट देनी पड़ी, कई और लोगों की भी तबीयत बिगड़ने पर घर से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन से हल्का हल्का गैस का रिसाव हो रहा था, रविवार सुबह गैस का रिसाव तेजी से होने लगा इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।