मथुरालीक्स…ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पुलिस और सेवायतों में हुई झड़प. धीरेंद्र शास्त्री के मंदिर में पहुंचने के दौरान हुआ विवाद..
मथुरा के श्री बांकेबिहारी मंदिर में रविवार शाम को विवाद हो गया. सनातन एकता पदयात्रा के समापन के बाद रविवार को वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में धीरेंद्र शास्त्री दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन उनके आगमन के साथ आई भारी भीड़ बेकाबू हो गई. इससे मंदिर की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं. मंदिर में पुलिस और सेवायतों के बीच तीखी नोकझोंक और जकर धक्का मुक्की हो गई.
विवाद इतना तेज हो गया कि कुछ सेवायतों के कपड़े तक फट गए. नाराज सेवायतों ने पुलिस पर अभद्रता करने और पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं. बताया जाता है कि जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार से अंदर प्रवेश किया, उनके साथ चल रहा हुजूम और सुरक्षाकर्मी भी अंदर घुसने का प्रयास करने लगे. इससे गर्भगृह के पास पहले से मौजूद भीड़ और धीरेंद्र शास्त्री के साथ आई भीड़ के कारण दबाव बढ़ गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन व्यवस्थाएं पूर तरह चरमरा गईं. देखते ही देखते पुलिसकर्मियों और सेवायतों के बीच नोकझोंक और फिर धक्का मुक्की हो गई.