आगरालीक्स…आगरा का संजय प्लेस, आवास विकास रहता है सबसे ज्यादा प्रदूषित. एक्यूआई रहता है अधिक. जानें शाम 6 बजे किस इलाके में कैसी स्थिति
सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ भी बढ़ने लगा है. आगरा प्रदूषण मापने के छह स्टेशन बने हुए हैं लेकिन इनमें अधिकतर संजय प्लेस और आवास विकास सबसे ज्यादा प्रदूषित रहते हैं. यहां की हवा काफी खतरनाक हो जाती है और खासकर श्वांस रोगियों के लिए और भी ज्यादा चिंताजनक स्थिति में आ जाती है.
आज शाम छह बजे आगरा का एक्यूआई 145 रहा जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्थिति में है. वहीं अगर सभी छह स्टेशनों की बात की जाए तो शाम को छह बजे जानिए किस स्टेशन पर कितना रहा एक्यूआई
मनोहरपुर 108 एक्यूआई
रोहता 133 एक्यूआई
संजय प्लेस 148 एक्यूआई
सेक्टर 3बी आवास विकास 193 एक्यूआई
शाहजहां गार्डन 153 एक्यूआई
शास्त्रीपुरम 136 एक्यूआई