मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर गोस्वामी महिलाओं का प्रदर्शन. बोलीं—पुरानी पंरपराओं को खत्म करने की कोशिश, छीने जा रहे हमारे अधिकार…
बांकेबिहारी मंदिर में गोस्वामी समाज और हाईपावर्ड कमेटी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर प्रदर्शन किया. उनक कहना है कि उनके अधिकार छीने जा रहे हैं और मंदिर की जो पुरानी परंपराएं चली आ रही हैं उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि कमेटी के गठन होने पर उन्हें सुधार की उम्मीद थी लेकिन यहां उसके उलट ही काम हो रहा है. भीड़ प्रबंधन और सफाई व्यवस्था में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है.
मंगलवार दोपहर को मंदिर के पट होने के बाद गोस्वामी समाज की महिलाएं यहां पहुंची और उन्होंने कमेटी के द्वारा अभी तक आए आदेश के प्रति विरोध जताया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर करने और भीड़ प्रबंधन के लिए हाईपावर्ड कमेटी का गठन हुआ था लेकिन न तो भीड़ प्रबंधन पर कार्य हुआ और न ही मंदिर की सफाई व्यवस्था पर सुधार हो सका. इसके अलावा मंदिर की जो पुरानी परंपराएं चली आ रही हैं, उन पर चोट की जा रही है. समाज की महिलाएं अपने आराध्य के दर्शन जगमोहन से कर लेती थीं लेकिन कमेटी ने उस पर भ्ज्ञी पाबंदी लगा दी है. समिति े ऐसे आदेशों का विरोध जारी रहेगा.