आगरालीक्स…वीडियो देखें, फतेहपुर सीकरी देखने आई मुंबई की महिला से ठगी. दरगाह में 5100 रुपये की चादर चढ़वाई. 50 रुपये वाले टिकट के लिए वसूले 300 रुपये….
परिवार सहित फतेहपुर सीकरी की मुगलिया स्मारकों को निहारने आई मुंबई की एक महिला सैलानी के साथ गाइडों ने भ्रमित कर ठगी कर ली. महाराष्ट्र के मुंबई निवासी महिला सैलानी ने रुचिका गाड़ेकर ने अपने साथ ठगी की शिकायत पर्यटन पुलिस को दी है. महिला सैलानी का आरोप है कि गाइडों ने उनको भ्रमित कर उनके साथ ठगी की है.
महिला सैलानी द्वारा शिकायत में आरोप लगाए गए है कि टूरिस्ट गाइड द्वार उससे चादर चढ़ाने के नाम पर जबरदस्ती 5100 रुपए वसूले गए. वहीं जो स्मारकों को निहारने की निर्धारित टिकट शुल्क 50 रुपए है उसकी जगह उससे 300 रुपए प्रति व्यक्ति लिया गया. स्मारकों पर पहुंचने पर उनको इस ठगी के बारे में जानकारी हुई. अपने आप को ठगा महसूस होने पर महिला सैलानी द्वारा पर्यटन पुलिस को उक्त मामले की शिकायत दी, जिसके बाद पर्यटन पुलिस कर्मी ने 5100 रुपए महिला सैलानी को वापस कराए. महिला सैलानी द्वारा पर्यटन पुलिसकर्मी को आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि वह सीकरी से एक बुरा अनुभव अपने साथ लेकर जा रही है.
मामले में पर्यटन पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि संबंधित गाइड के खिलाफ टूरिज्म विभाग को शिकायत भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर की जाएगी.