मथुरालीक्स…Agra News : हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी जी ने रत्नजड़ित स्वर्ण रजत हिंडौले पर हरे रंग की पौशाक में दर्शन दिए, बरसाना में लाडली जू सफेद छतरी में दर्शन देंगी। साल में एक बार होने वाले दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब।
हरियाली तीज पर सुबह से ही वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी सुबह ठाकुर बांके बिजारी जी के दर्शन कर भाव विभोर हो गए। रत्नजड़ित स्वर्ण रजत हिंडौले में हरी पौशाक धारक किए हुए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर श्रद्धालुओं की अश्रुधारा बहने लगी। देश भर से आए श्रद्धालुओं ने साल में एक बार रत्नजड़ित स्वर्ण रजत हिंडौले पर ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शन किए।
राधा रानी मंदिर में सफेद छतरी में सजेगा दरबार
बरसाना के राधा रानी मंदिर में हरियाली तीज पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुबह मंगला आरती से ही भीड़ उमड़ रही है। लाडली जू ने हरी पोशाक धारक कर स्वर्ण जड़ित हिंडोले में दर्शन दिए। शाम को सफेद छतरी में दरबार सजेगा और लाडली जू दर्शन देंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।