मथुरालीक्स…वृंदावन में मनाया गया ठाकुर जी का प्राकट्य उत्सव. निधिवन में गूंजे बांकेबिहारी के जयकारे. दूध, दही, शहद और 11 नदियों के जल से हुआ अभिषेक
वृंदावन में मंगलवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया. विहार पंचमी के अवसर पर निधिवन में सुबह चार बजे ठाकुर जी का प्राकट्य उत्सव शुरू हुआ. इसके बाद दूध, दही, शहद और 11 नदियों के जल से उनका अभिषेक किया. इसी के साथ निधिवन में बांकेबिहारी के जयकारे गूंजने लगे और सुबह पांच बजे बधाई संदेश भी मंदिर में दिए गए. ठाकुर जी के प्राकट्य उत्सव पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु भी वृंदावन पहुंचे हैं. सुबह 10 बजे निधिवन से स्वामी हरिदास जी का चित्रपट भव्य शोभायात्रा के साथ चांदी के रथ् पर निकाला गया. दोपहर दो बजे यह शोभयात्रा बांकेबिहारी मंदिर में पहुंची. यहां पहुंचते ही ठाकुर जी के भक्तों का उल्लास और उत्साह चरम पर पहुंच गया. दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर स्वामी हरिदास जी को बिहारी जी के दर्शन कराए गए जिसके बाद मंदिर को बंद कर दिया गया. शाम को चार बजकर 30 मिनट पर मंदिर को भक्तों के लिए खोला गया. मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची. रात को आतिशबाजी भी की गई.