मथुरालीक्स:…Agra News : तेज स्पीड अपाचे बाइक बिजली के पोल से टकराई, पोल टूट गया, आग लगने से बाइक सहित दो युवक जिंदा जले। मौत। ( Mathura News: Two youth died after bike collide with electric poll#Mathura)
मथुरा के मांट मांट वृंदावन रोड पर सोमवार देर रात अपाचे बाइक से दो युवक आ रहे थे, हाथी बाबा आश्रम के पास तेज स्पीड बाइक रोड किनाने लगे बिजली के खंभे से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा भी बीच से टूट गया, इसके साथ ही बाइक में आग लग गई।
जिंदा जल गए दोनों युवक
देर रात हादसा होने के कारण रोड पर आवाजाही भी कम थी। हादसे के बाद दोनों युवकों को गंभीर चोट आने के साथ ही आग लग गई। दोनों युवक बाइक सहित जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में युवकों के कपड़ों सहित पर्स व अन्य सामान भी जल गया इससे युवकों की शिनाख्त करने में भी परेशानी आ रही है। पुलिस जांच में जुटी है।