मथुरालीक्स…गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वृंदावन का परिक्रमा मार्ग. एक बेगुनाह की हो गई मौत
मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. यहां दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक बेगुनाह ड्राइवर की मौत हो गई. श्यामकुटी क्षेत्र स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास चली कई राउंड फायरिंग में करहारी में रहने वाले चालक कुंवरपाल उर्फ लाला की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात करीब दस बचे यहां गोलीबारी की आवाजें आने लगी जिससे इलाके में भगदड़ मच गई. चालक कुंवरपाल यहां एक कार्यक्रम में गाड़ी लेकर आया था लेकिन वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे मथुरा सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. सूचना पर एसएसपी शैलेश कुमार पांउेय समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.