Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Meerut News: 56 Year old businessman wife died after Bariatric surgery#Meerut
बिगलीक्स

Meerut News: 56 Year old businessman wife died after Bariatric surgery#Meerut

456

मेरठलीक्स…. कारोबारी की पत्नी की वजन कम करने के लिए पेट का आकार छोटा करने की (बेरिएट्रिक सर्जरी) कराने के बाद मौत, 123 किलो वजन था, डॉक्टर ने 60 किलो वजन करने का किया था दावा। ( Meerut News: 56 Year old businessman wife died after Bariatric surgery#Meerut )


मेरठ के सदर बाजार निवासी टैंट कारोबारी की पत्नी 56 साल की रजनी गुप्ता का वजन 123 किलोग्राम था, रजनी गुप्ता और उनकी बेटी शिवानी गुप्ता ने वजन कम करने के लिए गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि सिंघल से परामर्श लिया। उन्होंने बेरिएट्रिक सर्जरी करने की सलाह दी। 11 जुलाई को रजनी गुप्ता की सर्जरी हुई, 12 जुलाई से पेट में दर्द होने लगा और 15 जुलाई को रजनी गुप्ता की मौत हो गई।
आपरेशन के समय लीकेज से पस पड़ने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रजनी गुप्ता के बेटे शुभम गुप्ता का आरोप है कि 11 जुलाई को सर्जरी हुई और अगले दिन यानी 12 जुलाई से उनकी मां के पेट में दर्द होने लगा, डॉक्टर को बताया तो उन्होंने इसे सामान्य समझा , 13 जुलाई को भी दर्द में आराम न मिलने पर अस्पताल पहुंचे। सर्जरी करने वाले डॉ. ऋषि सिंघल ने एक्सरे कराया, आरोप है कि एक्सरे में आपरेशन करते समय आंत ठीक तरह से ना जुड़ पाने और लीकेज का पता चला, इस कारण से संक्रमण फैल गया और दाहिने हिस्से में पस फैल गया। इसके बाद वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा और 15 जुलाई को मौत हो गई।
60 किलो वजन कम करने का किया दावा
शुभम गुप्ता का आरोप है कि डॉ. ऋषि सिंघल ने सर्जरी के 24 घंटे बाद 30 किलोवजन कम होने और तीन महीने में धीरे धीरे 60 किलोग्राम वजन कम होने का दावा किया था। रजनी गुप्ता और उनकी बेटी शिवानी गुप्ता की सर्जरी के लिए 3.50 लाख रुपये में बात हुई थी।


डॉक्टर का ये है कहना, जानें वेरिएट्रिक सर्जरी क्या होती है
इस मामले में मीडिया से डॉ. ऋषि सिंघल का कहना है कि रजनी गुप्ता को टाइफाइड, फैटी लिवर, हार्ट सहित अन्य समस्याएं थीं, इसी कारण मौत हुई है इलाज में लापरवाही नहीं हुई है उनकी बेटी शिवानी गुप्ता की भी सर्जरी की गई थी वह ठीक है। वेरिएट्रिक सर्जरी में पेट का आकार कम किया जाता है इसके लिए सर्जरी के बाद पेट का हिस्सा कम कर दिया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!