Saturday , 27 June 2026
Home आगरा Meet at Agra 2023: 12791 visitors came to Meet at Agra, foundation stone laid for business worth Rs 2000 crore…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Meet at Agra 2023: 12791 visitors came to Meet at Agra, foundation stone laid for business worth Rs 2000 crore…#agranews

185

आगरालीक्स…मीट एट आगरा में आए 12791 विजिटर्स, 2000 करोड़ के कारोबार की रखी गई आधारशिला…जानें क्या कहते हैं आगरा के जूता कारोबारी

तीन दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच महज चौबीस घंटे का कारोबारी वक्त, जिसमें रखी गई 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की आधारशिला, मीट एट आगरा पन्द्रहवें संस्करण के अमृतकलश से निकला यह कारोबारी आंकड़ा, आगरा की जमीं को तीन दिन के लिए आर्थिक राजधानी साबित करने वाला रहा। रविवार को गांव सिंगना पर फेयर के आखिरी दिन एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार निर्यात के जिस लक्ष्य को लेकर चल रही रही है आज उसे भारत महज अचीव ही नहीं कर रहा बल्कि इंडस्ट्री तेज गति से आगे बढ़ते हुए स्वयं को वर्ल्ड लीडर साबित करने के लिए अग्रसर है। इस फेयर में जो आकड़े सामने आये हैं वह निश्चित रूप से तेजी से आगे बढ़ती देश की अर्थव्यवस्था की ओर इशारा है। इस मौके पर लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

यह सच है कि इस फेयर में सीधे तौर पर खरीददारी नहीं होती है लेकिन आने वाले विंटर सीजन में फुटवियर और कम्पोनेट सेक्टर की डिमांड के अनुसार संभावित कारोबारी आंकड़े एक बड़ी फिगर के रूप में सामने आ रहे हैं, हम उत्साहित हैं कि मीट एट आगरा में तीन दिनों में लगभग 2000 करोड़ के कारोबार की बुनियाद रखी गई जो निश्चित रूप से तेजी से भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की रफ़्तार की ओर इशारा है।


पूरन डावर, अध्यक्ष, एफमेक

मीट एट आगरा के इस आयोजन ने एक छत के नीचे उद्यमियों को देश और दुनिया की नवीनतम तकनीक से खुद को जागरूक करने का अवसर दिया है यह फुटवियर इंडस्ट्री के लिए एक प्रकार से वरदान कह सकते हैं इस प्रकार के आयोजन कारोबार को बूम देने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक होते हैं।

गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष, ऑर्गनाजिंग कमेटी

लगभग 13 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ भारत में फुटवियर उद्योग 8 गुना बढ़ने की उम्मीद है जबकि फिलहाल विश्व में फुटवियर उद्योग 2.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है जबकि भारत में अभी 9.8 फ़ीसदी कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट के साथ बढ़ रहा है।

राजीव वासन, महासचिव, एफमेक

इस आयोजन में निश्चित रूप से फुटवियर ट्रेड का समागम देखने को मिला, मीट एट आगरा ने इस साल अपनी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह आयोजन ने ट्रेड से जुड़े लोगों को न सिर्फ नवीन तकनीक से परिचित कराया वल्कि नए उद्योग लगाने के प्रेरित भी किया है।

ललित अरोरा, सचिव, एफमेक

एग्जीबिटर्स को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के लिए किया गया पुरस्कृत
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल डिज़ाइनिंग कॉम्पोनेन्ट – मनीष धवन (एमआर लेदर / शैली ट्रेडर्स)
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल मशीनरी – नागराज (संगीता एंटरप्राइजेज)
सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव प्रोडक्ट – शैलेश पाठक (स्टॉक ऑन केमिकल)
सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेषी उत्पाद – साक्षी बजाज / मनोज बजाज (सिल्वर रोज़)

आकड़े जो आये सामने
कुल एग्जीबिटर्स -12791
एग्जीबिटर्स – 220
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 4212
कुल संभावित कारोबार लगभग – 2000 करोड़ रूपये

शाम तक आते रहे विजिटर्स
तीन दिन के इस फेयर में रविवार को अंतिम दिन शाम 6 बजे तक 12791 विजिटर्स ने प्रतिभाग किया। एफमेक के सुधीर गुप्ता ने बताया कि सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा। कुल 220 एग्जीबिटर्स जिन पर 170 कंपनियों के उत्पाद पेश किये गए। जिनमें 4511 रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स ने भाग लिया। इनमें भविष्य के उद्यमियों की संख्या भी ख़ास रही, कुल 3723 ऐसे लोग आये जो आने वाले वक्त में जूता उद्योग की कड़ी बन सकते हैं।

मुख्य रूप से हुए शामिल
एफमेक के चंद्रशेखर जीपीआई, रैम्बल के सुबेन्दु, परफेक्ट पैकर्स के विकास महाजन, अंकुर महाजन, स्पेरीन कंपाउंडिंग के शिवम शर्मा, सीएस आहूजा ओवरसीज के विजय आहूजा, अभिषेक मिश्रा, ईसीजीसी लि. के आशीष वर्मा, विकास इकोटेक के भूपेन्द्र सिंह, केएलजे ग्रुप से विनय गुप्ता, डीएसएम सोल्स के कपिल पलवार, अल्बर्टो टोरेस्टी के अर्पित ग्रोवर, आईसीआईसीआई बैंक राजेंद्र सिंह, पुनित गोयल, ईगल फोर्जिंग्स अनिल शर्मा, आरबीएस इंटरलाइनिंग क्लॉथ के आर बच्चू सिंह, विजयपाल, अमर नाथ एंड संस के कपिल मगन, वाईकेके जैन इंटरनेशनल के अतुल जैन इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

बिगलीक्स

Agra Live News: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. सड़क से लेकर...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!