आगरालीक्स…आराधना, पूजा, भक्ति और संस्कार के साथ मनाया सेंट पैट्रिक का 175वां स्थापना दिवस…40 पुरोहितों केसाथ काफी संख्या में लोग पहुंचे…
“ईश मंदिर ईश्वर को समर्पित निवास स्थान होने के साथ ही हमारी आराधना, पूजा-भक्ति और संस्कार संपन्न होने का वह पवित्र स्थान होता है, जहां ईश्वर निवास करता है और ईश्वर की शरण गोहता है”, आगरा के महाधर्माध्यक्ष डॉ राफी मंजलि, छावनी स्थित संत पैट्रिक चर्च की 175वीं वर्षगाँठ और वार्षिक पर्व के अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। खचाखच भरे और पर्वानुकूल सुसज्जित पवित्र गिरजाघर में डॉ. राफी मंजलि ने निवर्तमान आर्चविशप डॉ आल्बर्ट डिसूज़ा और ग्वालियर के धर्माध्यक्ष डॉ. जोसफ थाइकाटिटल के साथ धन्यवाद का पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। समारोह मे करीब 40 अन्य पुरोहित के साथ एक विशाल संख्या मे लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संत पैट्रिक्स चर्च के एक भाग स्थानी पुरोहित फादर क्रिस्टोफर मसीह का सम्मान किया गया।
चर्च के पुरोहित इंचार्ज फादर ग्रेगरी थराईल ने बताया कि संत पैट्रिक चर्च का निर्माण 17वीं शताब्दी के प्रारम्भ में यह चर्च मुख्यत आयरिश रेजिमेंट के अधिकारियो एवं सैनिकों के लिए बनाया गया था। प्रथम पुरोहित इंचार्ज स्व फादर पर्सी क़्वेतेरो थे। इस समय लगभग 130 परिवारों का इस चर्च से सम्बन्ध है। चर्च शैक्षिक, चिकित्सीय एवं समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों मे अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। प्रार्थना- पूजा समारोह के पश्चात एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे सभी धर्माध्यक्षों ,पूर्वपल्ली पुरोहितो व् धर्मसंघियो का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संत पैट्रिक के जीवन दर्शन पर एक भावनात्मक नाटक ” स्वप्नदर्शी ” प्रस्तुत किया। नवाभिषिक्त फादर सम्मा जोसफ ने कार्यकम का संचालन किया व् धन्यवाद ज्ञापन श्री लॉरेंस मसीह ने दिया। कार्यक्रम संचालन में पैट्रिक क्रिस्पिन, शरीन जोसफ, जैकब , रोहित मैसी, फिलिप लाल, डिंपल मसीह आदि का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
मीडिया प्रभारी डेनिस सिल्वेरा ने चर्च की जुबिली पर सबको शुभकामनायें दी और सबंधित अधिकारियो के प्रति धन्यवाद दिया।