Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Mega oath show of NO Matlab No in Agra on 31st May
बिगलीक्स

Mega oath show of NO Matlab No in Agra on 31st May

116

आगरालीक्स… ताजनगरी से तंबाकू मुक्त आगरा का शंखनाथ हो चुका है, डॉक्टर, पार्षद समाजसेवी एवं नेताओ सहित 1500 लोग तंबाकू, सिगरेट, बीडी और गुटखा छोड चुके हैं। ‘नो मतलब नो’ टीम के अभियान के ब्रांड एम्ब्रेसडर बने बच्चे घर पर तंबाकू के लिए नो कह रहे हैं। मंगलवार को फृलेवर रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थापक दिगंबर सिंह धाकरे ने बताया कि बदली सोच और माहौल में 31 मई को आगरा में एक साथ एक लाख लोग तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लेंगे। सुबह वार्ड, पार्क, कार्यालय, फैक्ट्री शोरूम कॉलेज गली मोहल्लो कॉलोनी और घरों पर तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लिया जाएगा। वहीं, शाम को सूरसदन में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसे यूथ आइकॉन आईपीएस सुपरकॉप नवनीत सिकेरा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी पुलिस अजय आनंद और डॉ भीम राव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित होंगे।
संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने बताया कि आगरा में तंबाकू से होने वाले कैंसर, पेट संबंधी बीमारी, हार्ट अटैक और बांझपन के केस सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसे में तंबाकू छोडने के लिए जनआंदोलन खडा किया, नो मतलब नो टीम ने 20 फरबरी से अभियान शुरू किया। हर रोज सुबह से लेकर रात तक स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक स्थल, हॉस्पिटल, कॉलोनी और बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस तरह 100 दिन में 55 हजार लोग अलग अलग माध्यम से जनआंदोलन से जुड गए हैं। एसएन की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में लोगों ने तंबाकू छोडने का संकल्प गंभीरता के साथ लिया है, जब उन्हें तंबाकू से होने वाले कैंसर के लिए आगाह किया तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए। पार्षद, नेता, डॉक्टर और आम लोगों ने कार्यक्रम के दौरान ही गुटखा और सिगरेट छोड दी, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बेटी के आग्रह पर सिगरेट छोडने का अपना उदाहरण दिया। मगर, यह पहला मुकाम है, नो मतलब नो टीम ने माहौल बना दिया है। बच्चों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। जिससे वे अपने माता पिता और परिचितों से तंबाकू छोडने के लिए बार बार कहें और तब तक कहें जब तक कि वे तंबाकू ना छोड दें। यह अभियान चलता रहेगा, पहले पडाव पर 31 मई को शपथ दिलवाई जाएगी।
ये रहे शामिल टीम नो मतलब नो
डॉ रवि पचौरी, अध्यक्ष-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा
रोटेरियन डॉ आर एल भारद्वाज, अध्यक्ष- रोटरी क्लब आगरा
राजीव तिवारी, अध्यक्ष नेशनल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
रोटेरियन दिगंबर सिंह धाकरे संस्थापक
डॉ अलोक मित्तल संयोजक
संजय गोयल
डॉ मुकेश गोयल
डॉ पवन गुप्ता
रोटेरियन विनोद गुप्ता

अभियान एक नजर
२० फरवरी से अभियान शुरू हुआ, स्कूल, कॉलेज, पार्क, कॉलोनी हॉस्पिटल, फैक्ट्री में जागरूकता कार्यक्रम किए गए
100 दिन में नो मतलब नो टीम ने 55 हजार लोगों से संपर्क किया
1500 लोगों ने सिगरेट, बीडी गुटखा और तंबाकू का सेवन कार्यक्रम के दौरान छोड दिया
तंबाकू मुक्त आगरा के लिए बच्चों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया

31 मई के कार्यक्रम
सुबह छह से आठ बजे तक पार्क सहित सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प
10 से शाम तक वार्ड, पार्क, कार्यालय, फैक्ट्री शोरूम कॉलेज गली मोहल्लो कॉलोनी और घरों पर तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प
शाम छह से आठ बजे तक सूरसदन में कार्यक्रम

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!