आगरालीक्स…महिलाएं कैसे करें अपनी सुरक्षा और कैसे लें पुलिस की मदद…
आगरा में नुक्कड नाटक के जरिए दिया संदेश
मिशन शक्ति के तहत किया आयोजन
रिवाज संस्था एवं गंगा गैस डिस्ट्रीब्यूटर के तत्वावधान में मिशन शक्ति के तहत लखनऊ से आई अदम्य टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीम के सदस्यों ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं तथा बच्चियों को अपनी सुरक्षा खुद करने और जरूर पड़ने पर पुलिस व प्रशासन की मदद लेने की अपील की.

ये रहे मौजूद
इस दौरान बबलू कुमार( एसएसपी आगरा), डाक्टर एमपी सिंह ( एसपी-प्रोटोकाल आगरा) रोहन बी बोतरे (एसपी सिटी आगरा), दीक्षा सिंह (सीओ कोतवाली) एवं नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति आगरा, हीरेन अग्रवाल, विनय मित्तल, वीरेन अग्रवाल, मधु सक्सेना, स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे.