आगरालीक्स.. आगरा में मिनी लॉकडाउन को लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए, 10 से शाम सात बजे तक सभी दुकानें पांच दिन खुलेंगी, सर्राफा बाजार 19 तक बंद।

पांच दिन खुलेंगे सभी बाजार, सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें
व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने बताया कि बैठक में सहमति बनी है कि अब पांचों दिन सभी बाजार खुलेंगे, साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी, पांचों दिन सभी बाजारों में दुकानें खुल सकेंगी। 10 से शाम सात बजे तक बाजारों में सभी दुकानें खुलेंगी।

सम विषम की जगह सभी दुकानें खुलेंगी
अभी तक सम विषम में दुकानें खुल रहीं थी लेकिन पांच दिन बाजार खुलने और साप्ताहिक बंदी खत्म करने से एक कुछ दुकानें दो दिन और कई दुकानें तीन दिन ही खुलततीं। ऐसे में सहमति बनी है कि बाजार की सभी दुकानें खुलेंगी, कोई भी दुकान बंद नहीं रहेगी।