आगरालीक्स ..आगरा में मां के प्रेमी की उसके बेटे ने पीट पीटकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के सदर क्षेत्र में शनिवार सुबह शहीद नगर रोड पर ताजगंज तुलसी चबूतरा निवासी 35 साल के बाबू का शव मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि बाबू के एक महिला से प्रेम संबंध थे, महिला का नाबालिग बेटा इसका विरोध करता था, इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहे थे। शुक्रवार को बाबू और महिला के बेटे के बीच विवाद हुआ, उसने बाबू की पीट पीटकर हत्या कर दी, पुलिस ने महिला के बेटे को पकड लिया है।